
गढ़मुक्तेश्वर में आज छह घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में शुक्रवार को विद्युत विभाग द्वारा जर्जर बिजली लाइनों की मरम्मत और पेड़ों की टहनियों की छंटाई का काम कराया जाएगा। इसके चलते 33 केवी गढ़ प्रथम लाइन से जुड़े इलाकों में सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
एसडीओ उमेश चंद के अनुसार, 220 केवी सिंभावली उपकेंद्र से निकलने वाली लाइन पर बिजनेस प्लान के तहत कार्य किया जाएगा। इस दौरान बदरखा, बिहुनी, गंदू नंगला, फुलड़ी, दोताई, खिलवाई, सलारपुर, करीमपुर, अल्लाहबख्शपुर, शाहपुर चौधरी और नया गांव समेत कई क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे बिजली से जुड़े जरूरी कार्य पहले ही निपटा लें, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739






















