
शुक्रवार को पिलखुवा पहुंचेंगे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, लज्जा रानी गर्ग के परिजनों से करेंगे मुलाकात
हापुड़, सीमन/ रियाज़ अहमद (ehapurnews.com): उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को हापुड़ पहुंचेंगे। ऐसे में पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। पिलखुवा की वरिष्ठ भाजपा नेत्री और पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष लज्जा रानी गर्ग के निधन पर शोक संवेदनाएं व्यक्त करने के लिए उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य उनके आवास पर पहुंचेंगे। डिप्टी सीएम के आगमन को देखते हुए स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बताया जा रहा है कि वह करीब 50 मिनट तक पिलखुवा में रहेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हेलीकॉप्टर से पिलखुवा पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर पिलखुवा के रामलीला मैदान में बने हेलीपैड पर शुक्रवार करीब करीब 1:45 बजे उतरेगा। यहां से वह सड़क मार्ग से लज्जारानी गर्ग के आवास पर पहुंचेंगे और परिवार से मिलकर शोक व्यक्त करेंगे। डिप्टी सीएम के आगमन को देखते हुए तैयारी काफी तेजी से चल रही हैं। एएसपी हापुड़ विनीत भटनागर ने अन्य अधिकारियों के साथ क्षेत्र का निरीक्षण भी किया।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)






















