
गढ़मुक्तेश्वर में सड़क हादसा, बाइक सवार युवक घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में बुधवार रात सड़क हादसा हो गया। गांव बदरखा के पास दिल्ली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर करीब साढ़े दस बजे एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के अगवानपुर गांव का रहने वाला मुशाहिद बाइक से दिल्ली जा रहा था। बदरखा गांव के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर लगने के बाद मुशाहिद सड़क पर गिर गया और घायल हो गया।
हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने तत्काल 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर घायल को प्राथमिक उपचार दिया और इलाज के लिए गढ़मुक्तेश्वर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।
डॉक्टरों ने घायल का उपचार शुरू कर दिया है। हादसे की सूचना घायल के परिजनों को भी दे दी गई है। वहीं, पुलिस ने घटना की जानकारी जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़






















