
छात्र-छात्राओ ने ली समाजवादी छात्र सभा की सदस्यता
हापुड सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ समाजवादी छात्र सभा के जिला अध्यक्ष रविन्द्र यादव के नेतृत्व में समाजवादी पीडीए छात्र जागरूकता एवं सदस्यता अभियान’ के तहत गुरुवार को हापुड के एस एस वी कालेज के निकट एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
समाजवादी छात्र सभा के पदाधिकारियों द्वारा छात्रों की विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक समस्याओं को सुना गया और उनके त्वरित समाधान का पूरा आश्वासन दिया गया। छात्रों के हितों की रक्षा और उनके हक की लड़ाई को मजबूती देने का भरोसा दिलाते हुए, भारी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं को पार्टी से जोड़ा गया तथा सदस्यता ग्रहण कराई गई।
कार्यक्रम में रविन्द्र यादव जिला अध्यक्ष, समाजवादी छात्र सभा, हापुड़, रवि गुर्जर प्रदेश सचिव एवं प्रभारी हापुड़,रमन जाटव जिला महासचिव, समाजवादी छात्र सभा,मनोज जाटव जिला उपाध्यक्ष,संजय सिंह विधानसभा अध्यक्ष,यूसुफ राजा नगर अध्यक्ष
सद्दाम कुरैशी,नितिन गुर्जर, अकरम चौधरी, बिलाल चौधरी, कपिल सैनी, राहुल सैनी, हनी यादव, सौरभ कुमार आदि उपस्थित थे।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025






















