
हादसे में घायल युवक से मिले सपा के युवा नेता दिग्विजय शिशोदिया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में सड़क हादसे में हुई 17 वर्षीय कामरान की मौत से परिजनों में शोक व्याप्त है। वहीं हादसे में कामरान का बड़ा भाई 35 वर्षीय वसीम घायल हो गया। समाजवादी पार्टी के युवा नेता और धौलाना विधानसभा के भावी प्रत्याशी दिग्विजय सिसोदिया न्यू लाइफ अस्पताल पहुंचे और उन्होंने घायल वसीम से मुलाकात कर उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली और परिजनों से बातचीत कर हर संभव मदद का भरोसा दिया। साथ ही अपनी संवेदनाएं व्यक्त की और ईश्वर से परिजनों को इस दौर में हिम्मत देने की प्रार्थना की।
बताते चले कि हादसा पिपलेड़ा गांव में शाहजहां मस्जिद के पास मोड पर हुआ जहां दो बाइकों की भिड़ंत के दौरान कामरान की मौत हो गई और उसका बड़ा भाई घायल हो गया।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926





















