
सिंभावली गन्ना समिति में आयोजित प्रदर्शनी एवं किसान मेले का फीता काटकर उद्घाटन किया
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर स्थित सिंभावली गन्ना समिति में आयोजित प्रदर्शनी एवं किसान मेले का गढ़ विधायक ने फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर किसानों से संवाद कर कृषि, गन्ना उत्पादन, आधुनिक कृषि तकनीकों एवं किसान हित से जुड़े विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की। किसान मेला किसानों के लिए नई तकनीकों, उन्नत कृषि पद्धतियों एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने का महत्वपूर्ण माध्यम है।
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार का संकल्प है कि अन्नदाता किसान समृद्ध, सशक्त और आत्मनिर्भर बने तथा उन्हें खेती में आधुनिक तकनीक एवं बेहतर सुविधाओं का लाभ मिले।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़





















