
श्री अजगर बसंती मेले को लेकर तैयारियां शुरू
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री अजगर बसंती माता मंदिर शक्तिपीठ, बनखंडा में 20 और 21 सितंबर को दो दिवसीय ऐतिहासिक माता मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
दो दिवसीय आयोजन में पूजा-अर्चना, धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन के साथ विशाल दंगल प्रतियोगिता भी आकर्षण का केंद्र रहेगी। देश के अलग-अलग हिस्सों से आने वाले नामी पहलवान अखाड़े में अपने दांव-पेंच दिखाएंगे।
श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए पुलिस-प्रशासन की ओर से सुरक्षा, यातायात, पार्किंग और भीड़ नियंत्रण को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं। मंदिर समिति ने श्रद्धालुओं से मेले के दौरान शांति, सौहार्द और अनुशासन बनाए रखने की अपील की है।
मेले को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है और बनखंडा एक बार फिर आस्था और भक्ति के भव्य उत्सव का साक्षी बनने को तैयार है।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*





















