
हापुड सीमन (EHapurNews.com): थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस और विद्युत तार चोर गिरोह की सोमवार की रात स्याना रोड पर हुई एक सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैर में गोली जा लगी।पुलिस ने घायलों सहित तीन बदमाशो को गिरफ्तार के लिया।पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लगभग 06 कुन्तल विद्युत तार, ऑटो लोडर, अवैध दो तमंचे,दो-दो जिंदा व खोखा कारतूस एवं विद्युत लाईन काटने के औजार बरामद किए हैं।पकड़े गए बदमाशों में घायल सुरेंद्र उर्फ सुन्दर निवासी ग्राम नंगला आलमपुर जनपद बुलन्दशहर व दीपक निवासी ग्राम शाहपुर चौधरी गढ़मुक्तेश्वर है जबकि तीसरा बदमाश शेरू उर्फ जयदीप निवासी हर्ष बिहार साहिबाबाद जनपद गाजियाबाद है।गिरफ्तार बदमाशों द्वारा पूर्व में थाना गढ़मुक्तेश्वर, बहादुरगढ़ व बाबूगढ़ क्षेत्र में विद्युत लाईन तार चोरी की घटनाएं कारित करना स्वीकार किया गया है, जिनके सम्बन्ध में थाना एंटी पावर थेफ्ट पर भिन्न-भिन्न अभियोग पंजीकृत है।गिरफ्तार व घायल बदमाश शातिर किस्म के अपराधी हैं, जिनके विरुद्ध जनपद बुलन्दशहर, गाजियाबाद व हापुड़ में विद्युत लाईन तार चोरी, गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट आदि के करीब 05 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।




















