
मेडिकल कॉलेज में भी डेंगू की दस्तक, मरीजों की संख्या बढ़कर तीन
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में डेंगू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर की डेंगू रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में निगरानी और बचाव की गतिविधियां तेज कर दी गई हैं।
जानकारी के अनुसार, जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या अब तीन पहुंच गई है। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर की रिपोर्ट सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने स्थिति पर नजर रखना शुरू कर दिया है।
विभाग की ओर से डॉक्टर के संपर्क में आए लोगों की निगरानी की तैयारी की जा रही है। साथ ही आसपास के इलाकों में मच्छरों के प्रजनन स्थलों की पहचान कर निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
मेडिकल कॉलेज परिसर और आसपास एंटी लार्वा का छिड़काव भी कराया जाएगा। लोगों को पानी जमा न होने देने और डेंगू से बचाव के लिए जागरूक किया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग संदिग्ध मरीजों की जांच के साथ प्रभावित क्षेत्रों पर भी लगातार नजर बनाए हुए है।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com





















