
गौसेवा से बड़ा कोई सेवा कार्य नहीं : भारत विकास परिषद युवा शक्ति
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़। भारत विकास परिषद युवा शक्ति के तत्वावधान में रविवार को जरोठी रोड स्थित गौशाला में छप्पन भोग एवं पंखा सेवा का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शहर के गणमान्य नागरिकों, श्रद्धालुओं तथा परिषद के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपने परिवार सहित बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संतोषी महाराज (बृजघाट वाले) एवं भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विनीत अग्रवाल शारदा रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन सचिन गोयल द्वारा किया गया।
परिषद के अध्यक्ष विवेक गर्ग एडवोकेट ने कहा कि हापुड़ में यह गौसेवा का पहला ऐसा भव्य आयोजन है, जिसमें इतने बड़े स्तर पर गौमाता की सेवा का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद युवा शक्ति निरंतर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज को जोड़ने तथा सेवा की भावना को मजबूत करने का कार्य कर रही है।
परिषद के सचिव सचिन गुप्ता ने कहा कि गर्मी के मौसम में गौशाला में गौमाता को राहत देने के उद्देश्य से परिषद द्वारा विभिन्न स्थानों पर पंखे लगवाए गए हैं। इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए आज छप्पन भोग का आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि गौसेवा केवल किसी एक संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हम सभी का सामाजिक एवं धार्मिक दायित्व है। प्रत्येक व्यक्ति को अपनी क्षमता के अनुसार गौसेवा में योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम की सबसे विशेष बात यह रही कि परिषद के सदस्यों के साथ उनके परिवारों, मातृशक्ति एवं छोटे-छोटे बच्चों ने भी उत्साहपूर्वक गौसेवा में भाग लिया। बच्चों को गौमाता की सेवा करते देखकर उपस्थित लोगों ने इस पहल की सराहना की। इससे आने वाली पीढ़ी में सेवा एवं संस्कार की भावना को बढ़ावा देने का संदेश भी गया।
कार्यक्रम संयोजक अविन गोयल, विपुल अग्रवाल एवं हर्षित गर्ग ने विशेष सहयोग प्रदान कर कार्यक्रम को भव्य एवं सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद गुप्ता, मोहन सिंह, पूर्व डीजीसी क्राइम कृष्ण कांत गुप्ता, प्रमोद गर्ग अध्यक्ष हापुड़ कपड़ा व्यापार समिति, ललित गर्ग छावनी वाले, अतुल चौकड़ात, विमेश गोयल, सुधीर बिट्टू, गौशाला अध्यक्ष सुरेश ठेकेदार, नरेंद्र कबाड़ी, नवीन गर्ग कॉर्नर सहित परिषद के कोषाध्यक्ष प्रिंस गोयल, विवेक अग्रवाल, कमल अग्रवाल, अंकुर गोयल, शुभम गुप्ता, राकेश जैन, अमित सिंघल, मयंक मित्तल, वैभव गुप्ता, सुलभ गोयल, मोहन चौबे, संजय बंसल एवं बड़ी संख्या में परिषद के पदाधिकारी, सदस्य तथा शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
मातृशक्ति की ओर से रेखा सिंह, सिम्मी गर्ग, वेदांशी गुप्ता एवं शेफाली गोयल, सीमा जैन सहित अनेक महिलाओं ने कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने गौमाता की सेवा एवं संरक्षण का संकल्प लेते हुए समाज के अधिक से अधिक लोगों से गौसेवा के कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010




















