
👁 46 views Views
गांव बदनौली में ठेले को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में मारपीट
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड स्थित गांव बदनौली में ठेले को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में कुछ लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े तथ्यों और दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
लाजपत नगर, चांदनी चौक का माल अब हापुड़ से खरीदें, 390 रुपए से शुरू: 9456414025





















