
गांव श्यामपुर जट्ट में पांच हजार रुपए के लेनदेन को लेकर हुआ था विवाद
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के गांव शाहपुर जट्ट में शनिवार सुबह पांच हजार रुपए के लेनदेन को लेकर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले।
मारपीट की इस घटना में एक महिला समेत पांच लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष से रोहित, मोहित और अभिषेक, जबकि दूसरे पक्ष से राजन और काजल शामिल हैं। बताया जा रहा है कि घायलों में दो की हालत गंभीर है।
घटना की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर, अपर जिलाधिकारी संदीप कुमार, पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए विवाद की वजह और घटना में शामिल लोगों की जांच शुरू कर दी है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480






















