
बदनौली जा रहे सपा प्रतिनिधिमंडल को पुलिस ने रोका
हापुड़, सीमन/अमित कुमार(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के नगर कोतवाली क्षेत्र के गांव बदनौली में फायरिंग के दौरान युवक दीपक की मौत के मामले में शुक्रवार को पीड़ित परिवार से मिलने जा रहे समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोक दिया। पुलिस ने गांव में कानून-व्यवस्था और पीड़ित परिवार की सुरक्षा का हवाला देते हुए सपा प्रतिनिधिमंडल को आगे जाने से रोक दिया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई।
सपा जिलाध्यक्ष एडवोकेट आनंद गुर्जर ने कहा कि समाजवादी पार्टी हर परिस्थिति में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल शांतिपूर्ण तरीके से परिवार से मिलने जा रहा था। ऐसे में रास्ते में रोकना उचित नहीं है। पार्टी पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर आवाज उठाएगी।
सपा नेता प्रताप सिंह चौहान ने कहा कि बदनौली की घटना बेहद गंभीर और दुखद है। मृतक के परिवार को न्याय और सुरक्षा मिलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता केवल पीड़ित परिवार का दुख बांटने और उनका हाल जानने जा रहे थे। प्रतिनिधिमंडल को रास्ते में रोकना दुर्भाग्यपूर्ण
इस दौरान वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह चौहान, संजय गहलोत, शौकीन प्रधान, श्यामसुंदर भुर्जी, दीपिका, रेशमा यादव, फारुख प्रधान, अफसाना चौधरी, अख्तर मलिक, राजेश यादव, आदेश गोस्वामी, सुशांत जाटव सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788


















