
हापुड़ जनपद के तीनों विधायकों को मिली विधायक निधि की अंतिम किस्त
हापुड़,सीमन (ehapurnews.com):उत्तर प्रदेश सरकार ने विधायकों को विधायक निधि की अंतिम किस्त जारी कर दी है जिसके तहत जनपद हापुड़ के तीनों विधायकों को भी यह किस्त मिली है। इस विधायक निधि से अब विधायक अपने-अपने इलाके में और अधिक विकास कार्य करा सकेंगे। यह विधायकों के 5 साल के कार्यकाल से अंतिम निधि होगी।
जनपद में हापुड़ सदर, धौलाना और गढ़मुक्तेश्वर तीन विधानसभा है, इसमें सदर विधानसभा में विजयपाल आढ़ती, धौलाना धर्मेश तोमर और गढ़मुक्तेश्वर में हरेन्द्र तेवतिया है। इन तीनों विधायकों की शासन से ढाई-ढाई करोड़ रुपये की धनराशि अवमुक्त की गई है। यह वित्तीय वर्ष की दूसरी किश्त है। किश्त जारी होने से पहले ही तीनों विधायकों ने अपने-अपने क्षेत्रों के प्रस्ताव दे दिए थे, जिनके आधार पर विभाग ने कार्य योजनाएं तैयार कराई है। अब किश्त जारी होने के बाद टेंडर प्रक्रिया कराकर जल्द ही निर्माण कार्यों को धरातल पर उतारा जाएगा, ताकि विकास कार्य को बल मिल सकें। पीडी अनवर शेख ने बताया कि जिले के तीनों विधायकों की वित्तीय वर्ष-2026-27 की दूसरी किश्त जारी हो गई है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


















