
स्कूल व कालेज के पास पुलिस की सख्त चैकिंग से हड़कंप
हापुड, सीमन (EHAPURNEWS.COM):हापुड पुलिस ने स्कूल व कालेज के आस-पास चैकिंग सख्त कर दी है।
उ0प्र0 सरकार द्वारा नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन हेतु प्रारम्भ किए गए “मिशन शक्ति” अभियान फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थानों की एण्टीरोमियों स्क्वाड टीमों व महिला सुरक्षा दल द्वारा प्रमुख बाजारों, भीड़-भाड़ वाले इलाकों एवं पार्क आदि स्थानों पर मनचलों व शोहदों की चैकिंग की गई।
नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद हापुड़ में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं विश्वास का वातावरण बनाने के उद्देश्य से जनपद के थानों की एण्टीरोमियों टीमों व महिला सुरक्षा दल ने शुक्रवार को प्रमुख बाजारों,गांव,कस्बों, पार्कों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों के आस-पास मनचलों एवं शोहदों की चैकिंग की और अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध लड़कों व युवकों से पूछताछ कर उन्हें हिदायत दी कि यदि किसी भी प्रकार की कोई हरकत की तो बख्शा नही जाएगा।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*

















