
2.67 करोड़ से दो सेतु का होगा निर्माण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): लोक निर्माण विभाग की ओर से जनपद हापुड़ में दो सेतु का निर्माण कराया जाएगा। इसके लिए करीब 2.67 करोड रुपए की स्वीकृति मिली है। दोनों स्थानों पर सेतु बनने से हर दिन गुजरने वाले सैकड़ो वाहन चालकों और ग्रामीणों को लाभ मिलेगा।
विभाग की ओर से 1.82 करोड रुपए से एमबी मार्ग से गिरधरपुर- तुमरेल नान के किलोमीटर- दो में छोईयां नाले पर तीन सेल बॉक्स कलवर्ट सेतु व पहुंच मार्ग का कार्य कराया जाएगा। इसके लिए पहली किश्त रूप में 28.69 लाख रुपए जारी हो चुके हैं।
इसके अलावा 84.65 लाख रुपए से छिजारसी मार्ग पर लघु सेतु का निर्माण होगा। पहले किश्त के रूप में 13.34 लाख रुपए जारी होंगे। सेतु बनने से लोगों को राहत मिलेगी।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


















