
300 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में बिजली बिल का भुगतान नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत निगम ने मंगलवार को बड़ा अभियान चलाया। बार-बार जागरूक करने और बिल जमा करने के लिए सूचना दिए जाने के बावजूद बकाया नहीं चुकाने वालों पर विभाग ने कार्रवाई की।
हापुड़ डिवीजन में अधिशासी अभियंता सचिन द्विवेदी के नेतृत्व में करीब 30 टीमों को अभियान में लगाया गया। प्रत्येक टीम में तीन कर्मचारी शामिल रहे। अभियान के दौरान 10 हजार रुपये से अधिक का बकाया रखने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन चेक किए गए।
अभियान के दौरान करीब 300 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गए। टीमों ने विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर बकायेदारों से बिल जमा करने की अपील भी की। वहीं, बिजली निगम ने साफ किया कि बकाया भुगतान नहीं करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।
मोना ड्रीम गैलरी से 999/- की शॉपिंग पर 1 GIFT FREE: 9927143205, 7817840559


















