
गढ़मुक्तेश्वर में चार घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए जरूरी सूचना है। बुधवार, 9 सितंबर को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक क्षेत्र में करीब चार घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
दरअसल, 33 केवी लाइन पर आ रहे पेड़ों की टहनियों की छंटाई का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 33/11 केवी उपकेंद्र गढ़ द्वितीय और ब्रजघाट से पोषित सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
विद्युत विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि कार्य के दौरान धैर्य बनाए रखें और विभाग का सहयोग करें। विभाग ने असुविधा के लिए उपभोक्ताओं से खेद भी व्यक्त किया है।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586


















