
गढ़मुक्तेश्वर में भाकियू संघर्ष ने उठाई समस्याएं सौंपा ज्ञापन
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): भारतीय किसान यूनियन संघर्ष राजनीति के युवा प्रदेश अध्यक्ष नितेश पंडित के नेतृत्व में गढ़मुक्तेश्वर की विभिन्न समस्याओं को लेकर धरना दिया गया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
भाकियू की मुख्य मांग है कि गढ़- मेरठ रोड फिर से टूट गई है फिर से सड़क बनवाई जाए।पुरानी नगर पालिका के पास एक छोटा नाला आ रहा है उसमें कूड़ा भरा रहता है जिसके कारण पानी दीवारों मे मरता है जिसकी वजह से मकान कभी भी गिर सकता है बहुत बड़ी घटना घट सकती है उसको दिखवा कर उसकी साफ सफाई कराई जाए। विद्युत विभाग से गढ़मुक्तेश्वर में जितने भी ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं उनके पास में फ्यूज बॉक्स लगवाया जाए जिससे ट्रांसफार्मर में कोई भी दिक्कत होती है तो फ्यूज उड़ जाए। गढ़मुक्तेश्वर में बंदरों का आतंक रोका जाए।गढ़मुक्तेश्वर सरकारी अस्पताल में पिछले कई महीनो से एक्स-रे मशीन खराब पड़ी है तुरन्त ठीक कराया जाए।
गंगा जी बृजघाट गेस्ट हाउस के बाहर एक वाटर कूलर लगवाया जाए।इस अवसर पर अनेक किसान उपस्थित थे।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


















