
मुकदमे से नाम निकालने के नाम पर 2.50 लाख रुपये ऐंठने का आरोप, पीड़ित ने एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग की
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ में मुकदमे से नाम हटवाने के नाम पर ढाई लाख रुपये एठने का मामला सामने आया है। हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के गांव खुड़लिया के रहने वाले लीलू पुत्र गंगाराम ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर मामले की शिकायत दर्ज कराई है और निष्पक्ष जांच कराकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित के अनुसार, एक मामले में उनका नाम दर्ज हुआ था। केस से नाम बाहर निकलवाने के एवज में उनसे पांच लाख रुपये की मांग की। पीड़ित ने युवक की बातों में आकर ढाई लाख रुपये दे दिए। हालांकि, जब मुकदमे की प्रक्रिया आगे बढ़ी तो पीड़ित का नाम मुकदमे से नहीं हटाया गया। पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे, तो व्यक्ति ने रुपये देने से साफ इंकार कर दिया और जान से मारने की धमकी दी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित ने मंगलवार को हापुड़ पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर एसपी से मुलाकात की। पीड़ित ने लिखित शिकायती पत्र सौंपते हुए पूरे मामले की पारदर्शी व निष्पक्ष जांच कराने और दोषी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है एसपी ने पीड़ित की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारी को मामले की तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
गाय व भैंस के दूध का शुद्ध घी खरीदने के लिए संपर्क करें: 9068607739


















