
खुड़लिया बाईपास पर कार से भिड़ी बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र में खुड़लिया गांव के पास बाईपास पर कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
बताया गया कि गाजियाबाद के बुद्धनगर कॉलोनी निवासी सलमान पुत्र आलम और मुकुल पुत्र अनवर बाइक से दिल्ली से मुरादाबाद जा रहे थे। खुड़लिया गांव के पास एक कार को ओवरटेक करने के दौरान उनकी बाइक कार से टकरा गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक घायल होकर सड़क पर जा गिरे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से घायलों को सीएचसी सिखेड़ा पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने दोनों को मेरठ के हायर सेंटर रेफर कर दिया।
पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक को सड़क किनारे खड़ा करा दिया, जिससे यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद चौधरी ने बताया कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं और मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216


















