
जिले में पहली बार रूट वीविल कीट का प्रकोप, धान की फसल को भारी नुकसान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में धान की फसल पर एक नई मुसीबत सामने आई है। जिले में पहली बार रूट वीविल कीट का प्रकोप देखने को मिला है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। इस कीट के कारण धान के पौधों की जड़ों को नुकसान पहुंच रहा है और फसल प्रभावित हो रही है।
बताया जा रहा है कि जिले में करीब 22 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती होती है। पिछले कुछ वर्षों से धान का उत्पादन लगातार कम हो रहा है। वहीं, इस बार रूट वीविल कीट ने किसानों की परेशानी और बढ़ा दी है। जिससे धान की फसल का उत्पादन गिर रहा है। इस दौरान दामों में बढ़ोतरी नहीं होने और बढ़ती बीमारी से लागत में हुई वृद्धि ने किसानों का हाल बुरा कर दिया है।
किसानों के मुताबिक, खेतों में पानी भरे रहने के कारण इस कीट को पनपने का मौका मिला। शुरुआत में बीमारी का सही पता नहीं चल सका और तब तक कई खेतों में फसल को नुकसान पहुंच चुका था। किसान अब फसल बचाने के लिए दवाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इस कीट का असर धान की जड़ों पर पड़ता है, जिससे पौधे कमजोर होने लगते हैं। जिससे धान की फसल को कई प्रतिशत तक नुकसान पहुंचा है किसानों के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


















