
सड़क हादसे में ऑटो में सवार महिला की मौत
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ कोतवाली क्षेत्र के कुचेसर रोड चौपला पर रविवार की रात अनियंत्रित होकर एक ऑटो पलट गया। ऑटो में सवार महिला की मौत हो गई जबकि ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गांव शाहपुर जटट निवासी सुरेश कुमार ऑटो चलाते हैं। 45 वर्षीय गीता निवासी पिलखुवा किसी काम से कुचेसर चौपला आई थी। रविवार की रात करीब 10:00 बजे सुरेश कुमार के ऑटो से वह घर जा रही थी। कुचेसर रोड चोपला के पास शकरपुर गेट के पास पहुंचा तभी ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर का सड़क पर पलट गया जिससे गीता की मौके पर मौत हो गई जबकि चालक सुरेश घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


















