
खिलवाई में व्याप्त बिजली की दिक्कतों पर भडके किसान
हापुड, सीमन (ehapurnews.com):तहसील गढ़मुक्तेश्वर के गाँव ख़िलवाई में व्याप्त बिजली समस्याओं को लेकर किसानो का गुस्सा फूट पड़ा।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा विंग के गढ़ ब्लॉक अध्यक्ष निशान्त त्यागी के नेतृत्व में ग्रामीण गढ़ प्रथम बिजलीघर पहुँचे और एसडीओ से मुलाकात कर एसडीओ व जेई के समक्ष ग्रामीणो ने गाँव की बिजली समस्याओं को रखा।किसानो की मुख्य समस्या बार-बार फ़ॉल्ट/ट्रिपिंग होना,अघोषित बिजली कटौती,33 हजार की लाइन का अत्यधिक ब्रेकडाउन होना, जनुपरा फीडर पर पेड़ो की टहनियों की कटाई छटाईं,जिस किसान भाई के खेत मे विद्युत लाइन ज़्यादा नीचे हो उसको दुरुस्त कराया जाए गाँव-जंगल अलग- अलग करने के लिए बन रही नई विद्युत लाइन जो गाँव के मुख्य रास्ते व जनुपुरा सड़क पर आ रही है उसकी गॉर्डिंग कराई जाए जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो। एसडीओ गढ़ उमेश चंद्र द्वारा ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि किसानो की सभी समस्याओं को प्राथमिकता पर रखकर समाधान के लिए संबंधितो को निर्देशित किया है।
इस मोके पर ग्रामीण गजेंद्र त्यागी,पप्पी त्यागी,भूरे ,दीपक ,मोनू ,बॉबी , महेश जाटव,विवेक,मोंटू जाटव,रमेश सैनी,अभिषेक,संदीप, सोनू,वंश,भानु,हर्ष,निशान्त आदि मौजूद रहे।
दातों की झनझनाहट को नजरअंदाज ना करें, नि:शुल्क सलाह के लिए कॉल करें: 7668219093, 9997097671


















