
गंगा के जलस्तर में फिर बढ़ोतरी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के ब्रजघाट में गंगा के जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी होने से खादर क्षेत्र में रहने वाले लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पिछले 24 घंटे में गंगा का जलस्तर सोमवार को 198.73 मीटर के निशान तक पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से काकाठेर, गढ़ावली, चकलठीरा, कुदैनी समेत खादर क्षेत्र गांव में रहने वाले लोगों को फिर से चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजनौर बैराज से गंगा में 1.27 लाख क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज किया गया है जिसके चलते गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है। साथ ही मैदानी व पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश से भी गंगा के जलस्तर में बढ़ोतरी हुई है।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


















