
चारा कुट्टी मशीन में उतरा करंट, 80 वर्षीय बुजुर्ग की मौत
हापुड़, सीमन/अमित कुमार (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के बाबूगढ़ क्षेत्र के ग्राम बछलौता में चारा कुट्टी मशीन में करंट उतरने से 80 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार, विजयपाल पुत्र स्वर्गीय सजेराम अपने घर के आंगन में लगी चारा कुट्टी मशीन पर काम कर रहे थे। इसी दौरान मशीन में अचानक करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आने से विजयपाल गंभीर रूप से झुलस गए।
परिजन उन्हें उपचार के लिए देव नंदनी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद मृतक के शव को गांव बछलौता लाया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस द्वारा शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)


















