
👁 241 views Views
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र में एक विवाहिता अपने ससुराल की चौखट पर दो दिन तक बैठी रही। इसके बाद महिला पुलिस मौके पर पहुंची और विवाहिता की सुरक्षा को सुनिश्चित किया। बिना अन्न-जल के महिला ससुराल के गेट पर धरने पर बैठी रही। इसके पश्चात सोमवार को लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता कराया। हापुड़ की फ्रीगंज रोड पर स्थित एक कॉलोनी में विवाहिता जब अपने ससुराल पहुंची तो किसी बात से नाराज होकर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला को भीतर प्रवेश ही नहीं दिया। आसपास मौजूद लोगों ने जब सवाल खड़े किए तो दोनों पक्षों में समझौता हुआ और महिला और उसके ससुराल पक्ष के लोग साथ रहने को राजी हुए।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926

















