
ई हापुड़ न्यूज ने किया अतिथियों का सम्मान
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के कोने-कोने की खबरों को रोजाना लाखों लोगों तक पहुंचाने वाले डिजिटल प्लेटफॉर्म ई हापुड़ ने अपने छठे स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह सगोष्ठी में अतिथियों को सम्मानित किया। ई हापुड़ न्यूज़ परिवार ने अतिथियों को पटका, स्मृति चिन्ह सम्मान स्वरूप भेंट किया। अतिथियों ने अपने-अपने संबोधन में ई हापुड़ न्यूज़ तथा उनके लक्ष्य की ओर बढ़ते हुए कदमों के लिए उज्जवल भविष्य की कामना की। वरिष्ठ पत्रकार सत्य प्रकाश सीमन ने भरोसा दिलाए की ई हापुड़ न्यूज़ व बुलंदशहर जय यात्रा के बढ़ते कदम रुकने वाले नहीं हैं और वह पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखेंगे।
संगोष्ठी में आए हुए मेहमानों ने भी सीमन परिवार को श्री राधा कृष्ण के चित्र व अन्य उपहार बैठकर सम्मानित किया और उम्मीद जताई कि वह पत्रकारिता के क्षेत्र में सेवा भाव से कार्य करते हुए नए आयाम स्थापित करेंगे।
Dhanwantari Distributors का Immurich Capsule अब घर पर बैठे मंगवाएं: 9837700010

















