
पंजाबी सभा समिति ने किया पौधारोपण
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): पंजाबी सभा समिति द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम पंजाबी कॉलोनी स्थित पार्क में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसमें सभा की ओर से विभिन्न प्रकार की प्रजाति के पौधे जिसमें मचीरा, बोटल पाल, डबल चांदनी, गुडल देसी, चंपा, हमेलिया, तुलसा आदि के पौधे लगाए गए।
पौधारोपण कार्यक्रम में पंजाबी सभा समिति के अध्यक्ष संजय कुमार डावर ने बताया कि पर्यावरण सुरक्षा एवं प्रदूषण नियंत्रण को और अधिक सशक्त करने के लिए पौधारोपण अत्यंत ही आवश्यक है। पेड़-पौधे हमारे जीवन और इस धरती पर अस्तित्व के लिए सबसे जरूरी है। पेड़-पौधों से शुद्ध ऑक्सीजन की प्राप्ति होती है साथ ही प्रदूषण पर भी इसका नियंत्रण रहता है। पौधारोपण कार्यक्रम में पंजाबी सभा समिति की ओर से डॉ• मनमोहन कक्कड़, डॉ• अशोक ग्रोवर, वेद प्रकाश अरोड़ा (एडवोकेट),अशोक सोढ़ी, डॉ• अनूप सिंह, सरदार सरजीत सिंह चावला, संजय सेठी, यशपाल तनेजा, राजेश नारंग, हरीश सूरी, विपिन सचदेवा, हरीश छाबड़ा, श्याम सुंदर खन्ना, सौरभ गाबा, हरीश सूरी, डिंपल खरबंदा, मोहन चुग, राजकुमार ग्रोवर, राघव नारंग, राजेंद्र ग्रोवर, रोमी सूरी, ग्याधीश तनेजा,आदि का सहयोग प्राप्त हुआ। अंत में पौधारोपण कार्यक्रम के संयोजक संजय सेठी व यशपाल तनेजा ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


















