
सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची बालिका की ओर डीएम हुई मुखातिब
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के तहसील धौलाना में शनिवार को आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपनी समस्या को लेकर पहुंची एक बालिका ने उपस्थित फरियादियों व अधिकारियों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया। सम्पूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी कविता मीना ने की। सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची बालिका ने अपनी समस्या का आवेदन जिलाधिकारी की ओर बढ़ाया तो जिलाधिकारी स्वयं को बालिका की ओर मुखातिब होने से नहीं रोक सकी। जिलाधिकारी ने बालिका को समस्या के समाधान का आश्वासन दिया और पूछा कि आप कौन सी क्लास में पढ़ते हो और विद्यालय का क्या नाम है। जिलाधिकारी के आश्वासन पर बालिका लौट गई।
एक फोन पर कराएं सीवर सैप्टिक टैंक की मशीन द्वारा सफाई: 9219695264


















