
तीन मेधावी छात्रो को पं० रमेश कुमार शर्मा स्मृति छात्रवृत्ति
हापुड, सीमन (ehapurnews.com): शिक्षक दिवस पर हापुड के मेरठ रोड स्थित श्री शान्तिस्वरूप कृषि इण्टर कॉलेज हापुड़ में विद्यालय के हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में श्रेष्ठ तीन स्थान प्राप्त करने वाले विद्यालय में अध्ययनरत तीन छात्रों को “पं० रमेश कुमार शर्मा स्मृति छात्रवृत्ति” प्रदान की गई।
इस छात्रवृति के अंतर्गत प्रधानाचार्य मोहम्मद असलम, संयोजक डॉ अजय कुमार मित्तल और वरिष्ठ प्रवक्ता सुशील कुमार ने स्व० रमेश शर्मा के पुत्र विपिन मैत्रेय की उपस्थिति में उनके द्वारा प्रदत्त धनराशि से प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र संस्कार पुत्र श्री भूपेन्द्र गर्ग को 5100/-, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र सागर पुत्र श्री जोगेन्द्र को 3100/- और तृतीय स्थान प्राप्त करने छात्र आदित्य पुत्र श्री सुभाष चंद को 2100/- रुपये की धनराशि प्रदान की।
स्व० रमेश कुमार शर्मा पूर्व में इसी विद्यालय में अध्यापक रहे हैं और उन्हीं की स्मृति में उनके पुत्र विपिन मैत्रेय के द्वारा वर्ष 2016 से निरन्तर यह छात्रवृत्ति प्रत्येक वर्ष हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में विद्यालय में श्रेष्ठ तीन स्थान प्राप्त करने वाले उन विद्यार्थियों को दी जा रही है जो आगे इंटरमीडिएट की पढ़ाई भी इसी विद्यालय में रहकर करते हैं।
शिक्षक दिवस परअध्यापकों विद्यानदीश सिंह, युगल किशोर, राजवीर सिंह, राजकेसर, विजय सिंह, हरीश कुमार, विजय कुमार, रामकुमार, कृष्ण मुरारी, विशाल गुप्ता, नरेन्द्र सिंह, जय सिंह आदि ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


















