
एफ एल सी सेंटर के रखें पुख्ता इंतजाम
हापुड, सूवि(EHAPURNEWS.COM):हापुड की जिलाधिकारी कविता मीना ने एफएलसी सेंटर का शनिवार को औचक निरीक्षण कर सेंटर की पुख्ता सुरक्षा रखने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी हापुड़ श्रीमती कविता मीना शनिवार को अचानक एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) सेंटर पहुंची और निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ईवीएम एवं वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग कार्य, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, वीडियोग्राफी, विद्युत व्यवस्था एवं BEL/ECIL के इंजीनियरों द्वारा की जा रही तकनीकी जांच प्रक्रिया का गहनता से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उप जिला निर्वाचन अधिकारी को निर्देशित किया कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के क्रम में एफएलसी का कार्य पूर्ण पारदर्शिता के साथ एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि एफएलसी सेंटर पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रखे जाएं, बिना अनुमति किसी भी बाहरी व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहे तथा सीसीटीवी कैमरे 24×7 क्रियाशील रहें।
घुटनों के दर्द, स्लिप डिस्क से परेशान तो आधुनिक मशीनों द्वारा कराएं फिजियोथैरेपी: 7417230216



















