
बुलंदशहर से भोजपुर जा रहे पटाखों का जखीरा हापुड़ में पकड़ा गया, एक गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ नगर कोतवाली पुलिस ने अवैध रूप से परिवहन की जा रही आतिशबाजी के जखीरे को बरामद किया है। पुलिस ने मौके से 13 पेटी पटाखों के साथ वाहन चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अवैध पटाखों के परिवहन के मामले में इस्तेमाल छोटा हाथी वाहन को भी सीज कर कार्रवाई की है। इस कार्रवाई से अफरा-तफरी मची है।
दीपावली से पहले पुलिस ने क्षेत्र में अभियान शुरू कर दिया है। इसी बीच उप निरीक्षक रमेश चंद्र गौतम शुक्रवार की रात अपनी टीम के साथ हापुड़ की बुलंदशहर रोड पर स्थित पुरानी चुंगी के पास गश्त कर रहे थे। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर टीम ने एक छोटा हाथी को रोक लिया जिसमें भारी मात्रा में अवैध पटाखे भरे हुए थे। बताया जा रहा है कि यह पटाखे बुलंदशहर की तरफ से हापुड़ के रास्ते भोजपुर, गाजियाबाद जा रहे थे। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए वाहन चालक की पहचान मोमीन पुत्र नूर मोहम्मद निवासी त्रिलोकी पुरम मदनी मस्जिद वाली गली हापुड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन से अलग-अलग ब्रांड की 13 पेटी पटाखे बरामद किए हैं जिसमें मिनी बुलेट बम, फ्लैश बुलेट, रॉकेट बम, कलर्ड स्पार्क कलर्स, फ्लावर पॉट्स जैसे पटाखे बरामद हुए हैं। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इन पटाखों को कहां बनाया जा रहा था और किस ठिकाने पर सप्लाई किया जा रहा था?
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


















