
धौलाना: अधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक पर रिपोर्ट दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के धौलाना तहसील सभागार में मुख्य विकास अधिकारी समेत अन्य अधिकारियों के खिलाफ अपशब्द और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के मामले में शिक्षा विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। मामले की गंभीरता को लेते हुए भड़ंगपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक शिक्षक आनंद सैनी के खिलाफ खंड शिक्षा अधिकारी ने रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कराई है।
खंड शिक्षा अधिकारी योगेश कुमार गुप्ता के अनुसार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी दीपा भाटी की ओर से उन्हें इंटरनेट मीडिया के माध्यम से एक वीडियो उपलब्ध कराया गया। वीडियो में आरोप है कि धौलाना तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सहायक शिक्षक आनंद सैनी अधिकारियों के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग में मामला गंभीरता से लिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने मामले की जांच कराई और आरोपित सहायक शिक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की कार्रवाई की।
दिल्ली की डॉ शूची तनेजा दुआ अब हापुड़ शहर में: 70177 32103 || फ्री गंज रोड, हापुड़


















