
जन्माष्टमी पर्व पर मंदिरों में पहुंचे नगर पालिका अध्यक्ष विभू बंसल, प्रभु का लिया आशीर्वाद
हापुड़, सीमन/ रियाज अहमद (ehapurnews.com): पिलखुवा में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व पर नगर पालिका अध्यक्ष विभू बंसल ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त किया।
नगर पालिका अध्यक्ष विभू बंसल ने पिलखुवा नगर स्थित इस्कॉन मंदिर में दर्शन किए। इसके बाद गाजियाबाद में सांसद अतुल गर्ग के साथ संत त्रिलोचन दर्शन दास के सच खण्ड नानक धाम, ठाकुर द्वारा मंदिर, श्री राम मंदिर समेत विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर चरण वंदन किया और पूजा-अर्चना की।
इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों को श्री कृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और सभी के सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के दौरान सांसद प्रतिनिधि राजेन्द्र मित्तल, अंकुर गहलौत सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
“द रेमंड शॉप” दे रहे हैं रेडीमेड कलेक्शन पर 50% तक की विशेष छूट: 9149331926

















