
रेल यात्रियों को मिलेगी राहत, दो एक्सप्रेस ट्रेनों में बढ़ेगा एक-एक स्लीपर कोच
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ रेलवे स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने पद्मावत एक्सप्रेस और अयोध्या एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त स्लीपर कोच लगाने का फैसला लिया है।
रेलवे के इस फैसले के बाद हापुड़ रेलवे स्टेशन पर रुकने वाली दोनों ट्रेनों में यात्रियों को अतिरिक्त सीटें उपलब्ध हो सकेंगी। पद्मावत एक्सप्रेस में प्रतापगढ़ जंक्शन से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में 3 से 6 सितंबर तक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा, जबकि दिल्ली से प्रतापगढ़ जाने वाली ट्रेन में 6 से 9 सितंबर तक यह सुविधा रहेगी।
वहीं, अयोध्या एक्सप्रेस में अयोध्या कैंट से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में 5 से 8 सितंबर तक अतिरिक्त स्लीपर कोच जोड़ा जाएगा। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, अतिरिक्त कोच लगाए जाने से यात्रियों को राहत मिलेगी और लंबी प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को भी कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)


















