
निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही के मामले में नौ को नोटिस जारी
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की निर्वाचक नामावलियों के पुनरीक्षण कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में एसडीएम ने नौ कर्मचारियों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है जिससे अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है। सुपरवाइजर ने अपनी तैनाती वाले मतदान स्थलों से संबंधित निर्वाचन सामग्री प्राप्त नहीं की थी। कुछ कर्मचारियों ने तो निर्वाचन कार्य शुरू करने से स्पष्ट रूप से मना कर दिया था।
फिलहाल एसएसवी इंटर कॉलेज के सहायक अध्यापक दिनेश, उच्च प्राथमिक विद्यालय अकडोली के प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार, धनौरा के सहायक अध्यापक मदनपाल कश्यप, उच्च प्राथमिक विद्यालय असौड़ा की अनुराधा, कंपोजिट विद्यालय बागड़पुर के मोज़ीराम और कंपोजिट विद्यालय मीरपुर कला के महेंद्र सिंह, प्राथमिक विद्यालय सादिकपुर की निशि, प्राथमिक विद्यालय भडंगपुर की कोमल रानी और ग्राम पंचायत अधिकारी हापुड़ खुशबू पांडे को नोटिस जारी किया गया है।
हापुड़ की विश्वसनीय कपड़ों की दुकान “रामदास मोहनलाल माहेश्वरी बजाज” से खरीदें लहंगा, लेडीज सूट, डिजाइनर साड़ियां, स्टॉल, ज्वेलरी बहुत कुछ: 9927870069


















