
हापुड़: गंगा मंदिर में आज लगेगी बर्फ की गुफा
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ की गढ़ रोड स्थित खुर्जा पेच के गंगा मंदिर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुक्रवार को विशेष आयोजन किया जाएगा। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं के लिए बर्फ की गुफा सजाई जाएगी, जिसे लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
बताया जा रहा है कि पिछले वर्ष भी जन्माष्टमी के मौके पर मंदिर में बर्फ की गुफा बनाई गई थी, जिसे देखने और दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे थे। इस बार भी आयोजकों को भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में भक्तिमय माहौल रहने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं किए जाने की तैयारी है।
VIKAS GLOBAL SCHOOL || ADMISSION OPEN: NURSERY TO IX & XI : 8710848586, 8710868788


















