
हापुड़, सीमन/ संजय कश्यप (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ कोतवाली क्षेत्र की मोदीनगर रोड पर स्थित गांव बदनौली में हुई फायरिंग के मामले में पुलिस महकमे में हड़कंप मचा है। जनपद के शीर्ष अधिकारियों के साथ-साथ मेरठ से DIG कलानिधि नैथानी भी घटनास्थल पर पहुंचे जहां उन्होंने स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। डीआईजी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि घटना की सूचना पर तत्काल फोर्स को मौके पर भेजा गया। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल है। टीम ने इलाके में पेट्रोलिंग भी की है। वहीं घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है। DIG ने आगे बताया कि दो साल पहले जिम में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। दो महीने पहले भी मुकदमेबाजी हुई थी। यह पुराना विवाद है। फिलहाल मामले में घटना का पर्दाफाश करने के लिए और आरोपियों की धरपकड़ के लिए पांच टीम में गठित की गई हैं।
आपको बता दें कि शुक्रवार की सुबह बदनौली में हुई फायरिंग के मामले में दीपक उर्फ गोलू की बहा में गोली लगी जबकि मनीष, बंटी और एक महिला भी इस दौरान घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Brainwaves International School: Admissions Open 2026-27 (Playgroup – Grade XI)


















