
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): एस०एस०वी० (पी०जी०) कॉलिज, हापुड़ में श्री सरस्वती विद्यालय स्थापना दिवस व बाबू लक्ष्मी नारायण स्मृति दिवस बड़ी धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ गया। सर्वप्रथम बाबू लक्ष्मी नारायण की प्रतिमा पर मार्त्यापण किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि कपिल देव अग्रवाल प्रभारी मंत्री ने मां सरस्वती की मूर्ति के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर किया गया। उसके उपरान्त डिग्री की छात्राओं द्वारा सरस्वती वन्दना व स्वागत गीत प्रस्तुत किये।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार), व्यवसाधिक शिक्षा एवं कौशल विकास, उ०प्र० शासन लखनऊ कपिल देव अग्रवाल ने महाविद्यालय की आगे ले जाने के लिये प्रबन्ध समिति द्वारा किये जा रहे अथक प्रयासों की सराहना की। उन्होने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र-छात्राओं को बधाई दी व उनके विभाग द्वारा कौशल विकास के कार्यक्रमों के विषय में छात्र-छात्रओं को बताया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित विधायक हापुड़ सदर विजयपाल आढ़ती ने बताया कि अत्यन्त ही कम फीस में उच्च ग्रेड की शिक्षा विद्यालय में मिल रही है। विशिष्ट अतिथि आई०ए०एस० मुख्य विकास अधिकारी जनपद हापुड़ श्रुति शर्मा ने बताया कि छात्र-छात्राओं कों शिक्षा में एकाग्रता से पढ़ने व साथ ही साथ जिसमें उनका जिस क्षेत्र में उनकी रूचि हो वह कार्य करने के लिय प्रेरित किया
एस०एस०वी० डिग्री कॉलिज की प्रबन्ध समिति व शिक्षा प्रसार समिति के मंत्री अमित अग्रवाल (छावनी वाले) ने बताया कि बाबू लक्ष्मी नारायण व उनके साथियों द्वारा किस प्रकार एक छोटे से कमरे से कमरे से शुरू किया गया एक विद्यालय आज शिक्षा के क्षेत्र में वट वृक्ष बन गया है। उन्होने महाविद्यालय के विकास जिसमें व्यवसायिक कोर्स हेतु छह कमरों का निर्माण सहित वर्तमान की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की प्रबन्ध समिति द्वारा महाविद्यालय में सैकड़ों कार्य किये है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि वे लगातार महाविद्यालय के विकस का कार्य करते रहेंगे तथा महाविद्यालय को और नई उंचाईयों पर ले जाने का प्रयास करेंगे।
महाविद्यालय के प्रधान प्रदीप कुमार गुप्ता (मनोहर भट्टे वाले) ने बताया कि समिति वर्ष 2025 से एकजुट होकर विकास कार्य कर रही है बी०बी०ए०/ बी०सी०ए० विभाग को नई ऊचाईयों पर ले जाने का दृढ़ सकल्प का आहवन किया। उन्होने उपस्थित अतिथिगणों, पदाधिकारीगण व सदस्यगण, शिक्षकों, कर्मचारियों व छात्र-छात्राओं को धन्यवाद ज्ञापित किया कि वे इस कार्यक्रम में उपस्थित हुए और कार्यक्रम को सफल बनाया।
एस०एस०वी० इण्टर कॉलिज के प्रबन्ध सुधीर अग्रवाल ‘चोटी’ ने इण्टर कॉलिज की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और उन्होने बताया कि उनके कार्यकाल में इण्टर कॉलिज में अनेकों सुधार हुए है विभिन्न छा-छात्राओं ने अनेकों कार्यो में विद्यालय का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के उपप्रधान संजय कुमार अग्रवाल (आलू वाले) ने कार्यक्रम में आये शिक्षा प्रसार समिति के सदस्यों को धन्यवाद दिया और छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
महाविद्यालय प्रबन्ध समिति के उपमंत्री राजेन्द्र अग्रवाल (रोशे) ने इस अवसर पर सभी को अपनी शुभकामनाऐं प्रेषित की और बताया किया कितनी मेहनत और लगन से महाविद्यालय प्रबन्ध समिति, महाविद्यालय को और आगे ले जाने में प्रयासरत है।
कार्यक्रम में एस०एस०वी० डिग्री कॉलिज व एस०एस०वी० इण्ट कॉलिज के छात्र-छात्राओं बहुत सुन्दर व मनमोहन सांस्कृतिक कार्यक्रमों व सामूहिक नृत्यों का प्रदर्शन किया। देशभक्ति से ओतप्रोत इन सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने सभी का मन मोह लिया। अतिथिगणों ने भी छात्र-छात्राओं के प्रदर्शन की भूरि-भूरि प्रशंसां की।
मंच का सफल संचालन इण्टर कॉलिज के बी०डी० शर्मा व डिग्री कॉलिज की प्राध्यापक प्रो० संगीता अग्रवाल ने किया। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष पुनीत गोयल, मनीष (मक्खन), ललित कुमार छावन वाले, भारत भूषण, चेतन उस्ताद, जयभगवान गौतम, सुरेश (तौलिये वाले), विपिन (पंसारी), अरविन्द शर्मा, विशाल गुप्ता, राजीव गोयल, नरेन्द्र चुन्नु, सुरेन्द्र कबाड़ी, अनिल आलू वाले, अजय (रथ यात्रा वाले), अजय आलू वाले, अतुल लोहे वाले, डॉ० आर०डी० शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। साथ ही प्राध्यापकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र-छात्राऐं उपस्थित रहें।
Admission open (2026-27)
S.A International School
Call- 9258003065
Email-id stasfee.internationalschool@gmail.com


















