
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): हापुड़ में अग्रवाल महासभा के चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव को लेकर निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। इसके तहत 20 सितंबर को हापुड़ के दीवान इंटर कॉलेज में मतदान कराया जाएगा। 20 सितंबर की सुबह 8:00 बजे मतदान होगा जो शाम 5:00 बजे तक चलेगा।अग्रवाल महासभा के चुनाव में 10 निर्वाचित पदाधिकारियों के साथ-साथ 21 प्रबंध समिति सदस्यों का भी चुनाव होना है। चुनाव को लेकर नामांकन से लेकर नाम वापसी और प्रत्याशियों की अंतिम सूची तक की पूरी प्रक्रिया का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है।कार्यक्रम के अनुसार 7 सितंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन, 8 सितंबर को नामांकन पत्रों का वितरण किया जाएगा। इसके बाद 9 सितंबर को प्रत्याशी नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। वहीं 10 सितंबर को नाम वापसी की प्रक्रिया होगी, जबकि 11 सितंबर को नामांकन वापसी उपरांत नामांकन प्रपत्रों की स्क्रुटनी तथा प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगी।इसके बाद सभी की निगाहें 20 सितंबर पर रहेंगी, जब सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी। 21 सितंबर को सुबह 10:00 से मतगणना शुरू होगी। चुनाव कार्यक्रम जारी होने के बाद अग्रवाल महासभा से जुड़े सदस्यों के बीच भी चुनाव को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। अब देखना होगा कि चुनाव मैदान में कौन-कौन से प्रत्याशी उतरते हैं और महासभा की कमान किसके हाथों में जाती है।

















