
👁 10 views Views
गढ़मुक्तेश्वर में मिला स्वाइन फ्लू का मरीज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com):जनपद हापुड़ में स्वाइन फ्लू धीरे-धीरे पैर पसारता जा रहा है। अब गढ़मुक्तेश्वर में स्वाइन फ्लू का एक और मरीज मिला है जिससे जनपद हापुड़ में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट मोड पर है जिसने सभी से सतर्क रहने की अपील की है।
स्वाइन फ्लू के केस बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी बेचैन है जिनका कहना है कि बुखार, खांसी, सांस संबंधी समस्या वाले मरीजो पर विशेष नजर रखी जा रही है। कई दिनों तक बुखार रहने, खांसी, गले में खराश, शरीर में दर्द, सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षणों को नजरअंदाज ना करें।
कैलकुलेटर से भी तेज दौड़ेगा दिमाग, सीखें अबेकस (Abacus) व वैदिक मैथ्स (Vedic Maths) 9219237480


















