
पूर्व सैनिक प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय विद्यालय प्राचार्य से की मुलाकात, शहीदों की शौर्यगाथा से विद्यार्थियों को जोड़ने पर हुई चर्चा
हापुड़, सीमन/ अमित कुमार (ehapurnews.com): बाबूगढ़ कैंट स्थित पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय में पूर्व सैनिक प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालय के प्राचार्य दीपक कुमार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान जिला सैनिक बंधु के उपाध्यक्ष वारंट ऑफिसर मनबीर सिंह (सेवानिवृत्त) ने सैनिकों के बच्चों के विद्यालय में प्रवेश संबंधी विषयों पर जानकारी प्राप्त की और विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान वारंट ऑफिसर मनबीर सिंह ने विद्यालय पुस्तकालय के लिए जनपद के वीर बलिदानियों एवं सैन्य पदकों से सम्मानित जवानों की स्मृति में प्रकाशित ‘शहीद शौर्यगाथा’ स्मारिका की एक प्रति प्राचार्य को भेंट की। उन्होंने अनुरोध किया कि विद्यार्थियों को जनपद के वीर सपूतों की शौर्यगाथाओं से अवगत कराया जाए, जिससे उनमें देशभक्ति, राष्ट्रसेवा और वीरों के प्रति सम्मान की भावना विकसित हो सके।
प्राचार्य दीपक कुमार ने प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए स्मारिका के महत्व की सराहना की तथा विद्यार्थियों को प्रेरणादायक सैन्य इतिहास और बलिदान की गाथाओं से जोड़ने के प्रयासों की प्रशंसा की।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष ऑनरेरी कैप्टन राजेश चौधरी भी उपस्थित रहे।
We at Kansal Classes are looking for an experienced faculty for science TGT who has a grip on all three parts.Contact us on : 7037494586


















