
मोबाइल लूट की घटना का खुलासा: गाड़ी व मोबाइल समेत दो गिरफ्तार
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना देहात पुलिस ने मोहल्ला अमृत विहार निवासी विजय कुमार से हुई मोबाइल की लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने रिंकू पुत्र बलवीर और विवेक पुत्र सुंदर निवासीगण ग्राम अतराणा थाना खरखौदा जनपद मेरठ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूट का मोबाइल, घटना में इस्तेमाल गाड़ी, एक अवैध तमंचा और एक अवैध चाकू बरामद किया है।
दरअसल पुलिस को मोहल्ला अमृत विहार निवासी विजय कुमार से मोबाइल की लूट की सूचना प्राप्त हुई जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मुकदमा पंजीकृत कर जांच शुरू की और पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए गुरुवार को गौशाला चौराहे से धनौरा की तरफ जाने वाले रास्ते से रिंकू और विवेक को गिरफ्तार कर लिया जिनसे लूट का मोबाइल, घटना में इस्तेमाल गाड़ी, अवैध तमंचा, एक अवैध चाकू बरामद हुआ है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


















