
गढ़ः बस में युवक के साथ मारपीट, जांच में जुटी पुलिस
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर नेशनल हाईवे स्थित एक होटल पर युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार दिल्ली से बस में सवार होकर चांदपुर निवासी फैजान जो दिल्ली में काम करता है के साथ होटल पर विवाद हो गया।
बताया जा रहा है कि बुधवार रात करीब 9 बजे बस होटल पर खाने के लिए रुकी थी। इसी दौरान होटल पर मौजूद तीन अज्ञात लोगों से फैजान की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोप है कि तीनों ने लाठी-डंडों और लात-घूंसों से फैजान के साथ मारपीट कर दी।
मारपीट में फैजान घायल हो गया। बस में मौजूद यात्रियों ने बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली प्रभारी देवेंद्र बिष्ट के अनुसार पुलिस टीम घटनास्थल के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में लगी है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हापुड़: “न्यू मेरठ स्वीट्स” आपके लिए लेकर लेकर आए हैं फैमिली AC रेस्टोरेंट: 9897693627, 9760414343

















