
बाबू लक्ष्मी नारायण को स्मृति दिवस पर याद किया
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): श्री शिक्षा प्रसार समिति हापुड़ के तत्वावधान में गुरुवार को हापुड़ के एसएसवी पीजी कॉलेज में आयोजित समारोह में शिक्षाविद् बाबू लक्ष्मी नारायण का स्मृति दिवस व कॉलेज स्थापना दिवस मनाया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि प्रदेश के व्यवसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास मंत्री कपिल देव अग्रवाल व हापुड़ सदर विधायक विजयपाल आढ़ती ने दीप प्रज्वलित करके किया। अतिथियों में कॉलेज प्रबंधन समिति के पदाधिकारी ने बाबू लक्ष्मी नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण करके अपने-अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। समारोह में समिति के वरिष्ठ सदस्यों को पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
कॉलेज प्रबंधन समिति के सचिव अमित अग्रवाल ने विद्यालय की प्रगति वह आगामी योजना पर प्रकाश डाला और विद्यालय की प्रगति में मिले जन सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्रुति शर्मा, प्रधान प्रदीप गुप्ता, प्रबंधक सुधीर चोटी, संजय अग्रवाल, राजेंद्र रेशों तथा प्रधानाचार्य नवीन चंद्र सिंह व विजय कुमार गर्ग आदि उपस्थित थे।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


















