
युवती से मिलने पहुंचे युवक को ग्रामीणों ने समझा चोर
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव में उस दौरान हड़कंप मच गया। जब ग्रामीणों ने एक मकान के पास युवक को देखा तो ग्रामीणों ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर युवक घबरा गया जो भाग खड़ा हुआ जिसके बाद पुलिस ने युवक की बाइक को बरामद कर लिया जिसे पुलिस थाने ले आई। जांच के दौरान मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।
जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक एक घर के आसपास खड़ा था। पड़ोसी की नजर उस पर पड़ गई। इसके बाद उसने चोर समझ कर शोर मचा दिया। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हुई तो आरोपी मौके से अपनी बाइक छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कब्जे में लिया और थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक उसके साथ पढ़ने वाली एक युवती से मिलने के लिए आया था जो शोर सुनकर मौके से फरार हो गया।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग की पीड़ित महिलाएं अब रविवार को भी डॉ. रुचिका गुप्ता से ले सकेंगी परामर्श: 8979824365


















