
किराने की दुकान में सांप निकलने से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन/ अशोक तोमर (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के गांव सीता देई में बुधवार की देर शाम उस समय लोगों में अफरा-तफरी मच गई, जब राहुल की किराने की दुकान के समीप नाली में अचानक एक सांप दिखाई दिया। नाली में सांप को देखकर आसपास मौजूद लोगों में भय का माहौल बन गया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोग दूर खड़े होकर सांप को देखने लगे।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, सांप काफी देर तक नाली में ही मौजूद रहा, जिसके चलते आसपास के दुकानदारों और ग्रामीणों में भी दहशत बनी रही। लोगों ने सांप को पकड़ने या सुरक्षित स्थान पर हटाने के लिए संबंधित लोगों को सूचना दी। ग्रामीणों ने बताया कि नाली और आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई नहीं होने के कारण इस तरह के जहरीले जीव निकलने का खतरा बना रहता है।
सांप निकलने की घटना के बाद लोगों ने आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई कराने और नालियों की नियमित सफाई कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
कमल डोसा प्लाजा पर चखें मधुबन बड़ा व स्वादिष्ट डोसे का स्वाद: 7017570838, 7668606012*

















