
बंद मकान से लाखों की चोरी से मचा हड़कंप
हापुड़, सीमन/संजय कश्यप(ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के थाना कोतवाली क्षेत्र के आनंद विहार में बंद घर में चोरी का एक मामला सामने आया है। पीड़ित ने चोरी की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस चोरी की जांच पड़ताल में लगी हुई है। पुलिस का दावा है जल्द ही मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।
हापुड़ के आनंद विहार के जी ब्लाक निवासी विशाल अरोड़ा पुत्र ओम प्रकाश अरोड़ा ने बताया कि वह 29 अगस्त से रक्षाबंधव व पारिवारिक कार्य से परिवार के साथ बाहर गए हुए थे। जब वह 02 सितम्बर बुधवार घर पहुंचे तो घर का ताला टूटा हुआ देख उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जैसे ही घर के अंदर घुसे तो रैक टूटी पड़ी थी जिसमें से चोर करीब दो तोले सोना (नोज रिंग, अंगूठी, गले की चेन व मंगलसूत्र), 500 ग्राम चांदी (5 जोड़ी पायल, चांदी के 30 सिक्के, बिछिया, चांदी की चेन, ब्रेसलेट व तीन अंगूठी, बच्चों के कड़े) तथा 50 हजार रुपए नकद चोरी कर ले उड़े। पीड़ित विशाल ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में लगी है।
एलर्जी, चर्म रोग, गुप्त रोग के लिए अब रविवार को भी डॉक्टर शिशिर गुप्ता से लें परामर्श: 8979824365


















