
सतीश की मौत के मामले में मुकदमा दर्ज
हापुड़, सीमन (ehapurnews.com): जनपद हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर निवासी सतीश की मौत के मामले में हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंज्य सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह हादसा प्रतीत होता है। वहीं ट्रैक्टर चालक भी अकुशल था। ट्रैक्टर चालक एक खेत से दूसरे खेत में मिट्टी स्थानांतरित कर रहा था। फिर भी खनन के विषय में अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
कप्तान ने कहा कि, प्रथम दृष्टया सतीश की मौत दुर्घटना में आई गंभीर चोटों के कारण हुई है। जांच में मृतक और ट्रैक्टर चालक के बीच किसी पूर्व रंजिश की बात सामने नहीं आई है।पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर चालक कलीम अकुशल चालक प्रतीत होता है, जो आगे जाकर ट्रैक्टर समेत खाई में पलट गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज मेरठ मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।
वहीं, खनन के संबंध में जांच में सामने आया कि कृषि कार्य के लिए एक खेत से दूसरे खेत में मिट्टी का स्थानांतरण किया जा रहा था। खनन से जुड़े मामले में अग्रेतर कार्रवाई के लिए एसडीएम और खनन अधिकारी को सूचना भेज दी गई है। पुलिस ने बताया कि मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना हाफिजपुर में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
कारपेंटर के कमीशन से पाए छुटकारा, होम बॉस हार्डवेयर से खरीदें दरवाजे की कुंडी: 9568911464


















